छात्र आया आकाशीय बिजली की जद में, मौत

छग

Update: 2025-05-28 05:48 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले पांच दिनों में लगभग 2,840 मिलीमीटर पानी बरस चुका है। जो मई में होने वाली सामान्य बारिश से लगभग 6 गुना ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक मई में बारिश का सामान्य कोटा 430 मिमी से 450 मिमी के आसपास रहता है। लेकिन इस बार बारिश ज्यादा है। विभाग इसे प्री मानसून के तौर पर देख रहा है।

वहीं मंगलवार को रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। कोरबा जिले में बिजली गिरने से 8वीं के छात्र की मौत हो गई। वहीं अंबिकापुर में तेज बारिश से नदी-नालों में बाढ़ जैसी स्थिति है। बारिश के चलते तापमान में भी तेजी से गिरावट हुई है। आज भी प्रदेश के सभी जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि केरल में तय समय से पहले मानसून पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में 8 जून तक इसकी एंट्री हो सकती है। ये पिछले पांच सालों में सबसे जल्दी है। प्रदेश में मानसून की एंट्री बस्तर के रास्ते होती है। नॉर्मल डेट्स की बात करें तो बस्तर में मानसून 13 जून तक पहुंचता है, लेकिन इस बार करीब 5 दिन पहले ही पहुंचने की संभावना है।

Tags:    

Similar News

null