घर में घुसकर स्टूडेंट की पिटाई

Update: 2022-05-08 04:11 GMT

बिलासपुर। कोनी क्षेत्र के रमतला में युवकों ने छात्र के घर में घुसकर पिटाई कर दी। कोनी क्षेत्र के रमतला में रहने वाले रोशन सिंह बरगाह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। 15 दिन पहले उनका गांव के महेश बरगाह और दुर्गेश बरगाह से विवाद हुआ था। गांव वालों के समझाने पर वे शांत हो गए थे। शुक्रवार की सुबह महेश और दुर्गेश उनके घर में घुस आए।

उन्होंने गाली-गलौज करते हुए रोशन को घर से बाहर निकलने कहा। इस पर रोशन अपने घर में छिप गया। युवक उसके घर में घुसकर रोशन की पिटाई करने लगे। स्वजन ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। इसके बाद युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मारपीट से घायल ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News

-->