गंज थाना पुलिस की सख्त कार्रवाई, चाकूबाज और नशाखोरों पर विशेष छापेमारी

छग

Update: 2026-02-08 17:11 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में सार्वजनिक स्थलों पर अपराध, लूट और उपद्रव की घटनाओं को रोकने के लिए सेंट्रल जोन पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डीसीपी सेंट्रल जोन रायपुर के निर्देशानुसार शराब ठेके, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, स्टेशन परिसर और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निरंतर आकस्मिक चेकिंग की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य चाकूबाजों, नशाखोरों और उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करना है। इसी अभियान के तहत दिनांक 06.02.2026 को थाना गंज पुलिस ने स्टेशन एरिया में नशा करके उपद्रव मचाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की।

कार्रवाई में तीन आरोपियों को पकड़े गए:
अरूण सोनकर, पिता पप्पू सोनकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी लोधीपारा, शिव मंदिर के सामने।
राजेश वर्मा, पिता स्व. शिव कुमार वर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी शैलेंद्र नगर, कपड़ा दुकान के पास।
अरूण पटेल, पिता शिव कुमार पटेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी गोपियां पारा, दंतेश्वरी मंदिर के पास।

इन आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126 और 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। अभियान के तहत आज थाना गंज पुलिस ने फाफाडीह शराब भट्ठी के पास आकस्मिक चेकिंग के दौरान नवीन कुमार सामल, पिता निरंजन सामल, उम्र 25 वर्ष, निवासी कर्मा चौक, थाना गुढ़ियारी को चाकू और नशे के लिए उपयोग होने वाला सॉल्यूशन के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह चाकू दिखाकर श्रमिकों और राहगीरों को डराने-धमकाने और पैसे छीनने की योजना बना कर वहां मौजूद था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं अन्य वैधानिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसी दिन थाना मौदहापारा पुलिस ने भी आकस्मिक चेकिंग के दौरान अग्नि यादव पिता राजेश यादव और मुकेश यादव पिता रिखी यादव, दोनों उम्र 18 वर्ष, निवासी दलदल सिवनी थाना पंडरी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए। इनके खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। सेंट्रल जोन पुलिस ने साफ किया कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमना, नशा करना और उपद्रव करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ शून्य सहनशीलता नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान के तहत पुलिस ने यह संदेश दिया है कि रायपुर के नागरिक सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन करें और अपराधियों को किसी भी हाल में पनाह नहीं मिलेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगामी दिनों में भी शराब ठेके, भीड़भाड़ वाले स्थानों और रेलवे स्टेशन क्षेत्रों में विशेष निगरानी जारी रहेगी और किसी भी प्रकार के अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News