प्रदेश के नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर

छग

Update: 2026-06-04 17:34 GMT
Raipur. रायपुर। प्रदेश में नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव की मतगणना गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और नतीजे घोषित कर दिए गए। नगरीय निकायों में अध्यक्ष पदों के पांच में से बम्हनीडीह, शिवनंदनपुर और सहसपुर लोहारा में भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि पलारी और घुमका में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। पार्षद के कुल 71 पदों में भाजपा ने 39, कांग्रेस ने 30 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 2 सीटों पर जीत हासिल की। त्रिस्तरीय पंचायतों में वार्ड पंच के 107 रिक्त पद, सरपंच के 34 पद और जनपद सदस्य के 10 पदों के लिए भी मतदान हुआ था।


मतदान के बाद ही मतगणना कर विजयी उम्मीदवारों का परिणाम घोषित कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारियों ने विजयी उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। रिटर्निंग अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित करते हुए सभी विजेताओं को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपे। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों में प्रभावशील आदर्श आचार संहिता समाप्त करने के आदेश भी जारी किए गए। उपचुनाव में जनता की सहभागिता अच्छी रही और मतगणना पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। विजयी उम्मीदवारों ने जनता का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास और कल्याण के लिए अपने स्तर पर कार्य करने का संकल्प लिया।
Tags:    

Similar News