महतारी वंदन योजना से बेटी के उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम

छग

Update: 2026-03-07 14:00 GMT
Mahasamund. महासमुंद। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक पहल है। इस योजना का लाभ लेकर ग्राम छिंदपाली की निवासी सिंधुसुता बारीक ने अपनी बेटी कु. ख्याति बारीक के लिए सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी है। सिंधुसुता बारीक को मार्च 2024 से महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 24,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो चुकी है। प्राप्त राशि को उन्होंने खर्च करने के बजाय बचत के रूप में सुरक्षित रखा। अपनी बेटी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने दिसंबर 2025 में नजदीकी डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खुलवाया।


वर्तमान में बारीक अपनी बेटी कु ख्याति के खाते में प्रतिमाह 1,000 रुपये जमा कर रही हैं। इस प्रकार एक वर्ष में 12,000 रुपये की बचत बेटी के खाते में जमा हो रही है। यह बचत भविष्य में बेटी की उच्च शिक्षा, आवश्यकताओं और आर्थिक सुरक्षा के लिए सहायक सिद्ध होगी। सिंधुसुता बारीक बताती है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उन्हें योजना के बारे में जानकारी दी गई, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने अपनी बेटी के भविष्य के लिए यह कदम उठाया। वे कहती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिली राशि ने मुझे अपनी बेटी के लिए बचत करने की प्रेरणा दी है। अब मुझे विश्वास है कि भविष्य में उसकी पढ़ाई और जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध होगी। सिंधुसुता बारीक ने केंद्र एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने के साथ ही वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए भी योजनाबद्ध तरीके से बचत करने के लिए प्रेरित हो रही हैं।
Tags:    

Similar News