मैनेजर के घर चोरी, सोने के जेवर और चांदी ले उड़े चोर

Update: 2022-04-08 12:26 GMT

बिलासपुर। चकरभाठा क्षेत्र के रामावैली में चोरों ने मैनेजर के मकान से सोने के जेवर और चांदी के बर्तन ले गए। इस दौरान मैनेजर अपने परिवार के साथ मकान में ही सो रहे थे। सुबह मैनेजर को इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने इसकी शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

चकरभाठा क्षेत्र के रामावैली बोदरी में रहने वाले राहुल सिंह अमोनिया गैस फैक्ट्री में मैनेजर हैं। गुस्र्वार की रात वे परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सो गए। शुक्रवार की सुबह सात बजे उनकी नींद खुली। वे मकान के उपर कमरे में गए। कमरे का दरवाजा ताला टूटा हुआ था। ताला तोड़कर कमरे में घुसे चोरों ने सामान बिखेर दिया था। आलमारी का लाक तोड़कर चोरों ने लाकर में रखे सोने की अंगुठी, मंगलसूत्र, कान की बाली, चांदी का गिलास, चांदी की कटोरी, चांदी के प्लेट पार कर दिए थे। मकान मालिक ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद उन्होंने चकरभाठा थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।


Tags:    

Similar News

-->