Balodabazar हिंसा मामलें में भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष-महासचिव गिरफ्तार

छग

Update: 2024-06-29 17:41 GMT
Balodabazarबलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा balodabazar violence मामले में शनिवार को 3 बड़ी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश आजाद, प्रदेश महासचिव राम स्वरूप महिलांगे और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभी तक इस मामले में 151 आरोपियों को गिरफ्तारी किया जा चुका है। इससे पहले, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा शुक्रवार देर शाम जिला मुख्यालय बलौदाबाजार पहुंचे थे। उन्होंने आगजनी की घटना के बाद कलेक्ट्रेट बिल्डिंग के पूरे हो चुके मरम्मत कार्य का जायजा लिया। कलेक्टर ने मुख्य सचिव को बताया कि आगजनी से करीब 12 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। मुख्य सचिव जैन ने कहा कि, घटना बहुत ही दुर्भाग्यजनक है।


इससे भौतिक और मानसिक प्रभाव पड़ा है। भौतिक प्रभाव से जल्द पार पाया जा सकता है, लेकिन मानसिक स्थिति सामान्य होने में समय लगता है। जिला प्रशासन ने भवन का रेस्टोरेशन बहुत कम समय में पूरा कर लिया है। सभी अधिकारी-कर्मचारी सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। मानसिक स्थिति सामान्य बनाने के प्रयास हुए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि, जो भी क्षति हुई है उसके राशि के लिए शासन पूरा सहयोग करेगी। आम जनता से सीधा संवाद करने और उनकी समस्या का निराकरण करने के लिए जनसमस्या निवारण शिविर शुरू किया जा सकता है। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने कहा कि, ऐसी घटना फिर ना हो इसके लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक जो भी निर्देश दे रहे हैं, उसका पालन सुनिश्चित करें। इस घटना से अधिकारी कर्मचारियों का मनोबल कम हुआ है, लेकिन उससे जल्दी उबरना होगा।
Tags:    

Similar News

-->