रायपुर सेंट्रल जेल में बंद बीजेपी कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने की मुलाकात

Update: 2021-09-20 07:54 GMT

रायपुर। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पुरानी बस्ती मामले को लेकर जेल में बंद कार्यकर्ताओं से मिलने पहुँचे है। बता दें कि पुरानी बस्ती थाने में धर्मांतरण के मसले पर पादरी की पिटाई हुई थी, इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सात लोगों पर अपराध दर्ज किया था। ये सभी भाजपा कार्यकर्ता के रुप में पहचाने गए थे। इनमें से तीन मनीष साहू मंडल अध्यक्ष, बजरंग ध्रुव ज़िला अध्यक्ष अजजा मोर्चा और संजय सिंह मंडल महामंत्री दीनदयाल नगर केंद्रीय जेल में बंद हैं।

इस मसले पर भाजपा ने चरणवार अभियान छेड़ रखा है।सबसे पहले थाने में आवेदन दिया गया, धर्म परिवर्तन कराने को प्रोत्साहित करने वाले बयान पर एफआईआर की माँग की गई, उसके ठीक बाद सांसद विधायकों ने राज्यपाल भवन तक बरसते पानी में पैदल मार्च किया और ज्ञापन सौंपा।अब कल भाजपा इस मसले पर जेल भरो आंदोलन करने जा रही है।

Tags:    

Similar News