रायपुर: राजधानी के वीआईपी रोड पर 23 अगस्त की दरम्यानी रात एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार किया सेल्टोस (KIA Seltos) कार और एक ईवी (EV) स्कूटी के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और स्कूटी सवार घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार किया सेल्टोस कार अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ईवी स्कूटी से जा टकराई। टक्कर का असर इतना तेज था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हादसे की सही वजह और गाड़ियों की रफ्तार का पता लगाया जा सके। मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


Tags: