स्पेशल एजुकेटर : मान्य-अमान्य आवेदनों की सूची जारी

Update: 2025-10-20 06:00 GMT

रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 13 अक्टूबर 2025 तक प्राप्त आवेदनों की जांच पूरी कर ली है। परीक्षण के दौरान विज्ञापन में निर्धारित पात्रता मानदंडों और शर्तों के अनुसार आवेदनों का मूल्यांकन किया गया।

जांच के बाद प्राप्त आवेदनों में स्पेशल एजुकेटर पदों के लिए कुल 3435 आवेदनों में से 1060 आवेदन मान्य और 2375 आवेदन अमान्य पाए गए हैं। मान्य और अमान्य आवेदक अपने आवेदन पत्रों से संबंधित किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार या दावा-आपत्ति के लिए 22 और 23 अक्टूबर 2025 को खुद उपस्थित होकर लोक शिक्षण संचालनालय, प्रथम तल, खण्ड-सी, इन्द्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

मान्य और अमान्य आवेदनों की विस्तृत सूची स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर प्रकाशित कर दी गई है।

Tags:    

Similar News

null