एसपी ने लिया पुलिस जवानों का जनरल परेड

Update: 2022-05-27 05:22 GMT

गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में सभी पुलिस जवानों का परेड लिए। एसपी ने कहा परेड का मुख्य उद्देश्य है पुलिस जवानों में अनुशासन की भावना पैदा करना। परेड के दौरान पुलिस जवानों के टर्नआउट उच्चकोटि का पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशंसा दिया गया एवं जिन पुलिस जवानों का टर्नआउट सामान्य स्तर का पाए गए उन्हें चेतावनी दी गई । साथ ही साथ वाहन शाखा के वाहनों का भी निरीक्षण किया गया वाहनों के रखरखाव एवं मियाद के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई।

परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक निशा सिन्हा, रक्षित निरीक्षक उमेश राय एवं 127 अन्य अधिकारी/ कर्मचारी परेड में सम्मिलित रहे।

Delete Edit


Tags:    

Similar News