प्रशिक्षण केन्द्र में आरक्षक और प्रधान आरक्षकों से रूबरू हुए एसपी

Update: 2021-12-12 07:19 GMT
धमतरी। जिला धमतरी में प्रधान आरक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पद के विरूद्ध पदोन्नति हेतु विगत दिनों में विभागीय पदोन्नति परीक्षा संपन्न की गई। विभागीय पदोन्नति परीक्षा प्रक्रिया में योग्य पाये आरक्षक एवं प्रधान आरक्षकों को पुलिस लाईन धमतरी के प्रशिक्षण केन्द्र में एक माह का पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 45आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर एवं 14 प्रधान आरक्षक को सहायक उप निरीक्षक को पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण कराया जा रहा है।
 पुलिस लाईन धमतरी में पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात कर रूबरू हुए। प्रशिक्षणार्थी पुलिस आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक को संबोधन में कहा की जनहित में समर्पित होकर निष्ठापूर्वक कार्य निर्वहन करने की समझाईश देने के साथ-साथ उपस्थित जवानों से भी उनके कर्तव्य स्थल तथा कल्याणकारी विषयों पर सुझाव प्राप्त किया गया।

व्ही.व्ही.आई पी ड्यूटी व्ही.आई. पी.ड्यूटी एवं उनके सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सावधानियाँ एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कानून व्यवस्था ड्यूटी एवं विवेचना का स्तर में कैसे सुधार किया जाये उसके बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। एवं अपनी ड्यूटी सजगतापूर्वक,ईमानदारी से निष्पक्ष विवेचना करने बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार कानून, अपराधों के नियंत्रण, कम्युनिटी पुलिसिंग इत्यादि विषयों पर जानकारी देने के साथ-साथ विभागीय कर्मचारियों को मानसिक तनावों से मुक्त कराने हेतु योग, खेलकूद सहित अन्य सकारात्मक गतिविधियों से भी जोड़ा गया। पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा बताया गया कि शासन के मंशानुरूप तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी नियमावली अनुसार जिला में पहली बार एक साथ लगभग 45 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक एवं 14 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पद पर पूर्व पदोन्नति दी जा रही है। पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण उत्तीर्ण शेष आरक्षक एवं प्रधान आरक्षकों को आगामी दिनों में जिलों में होने वाले रिक्त पद अनुसार विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया अंतर्गत नियमानुसार पदोन्नति प्रदान किया जावेगा। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि आरक्षक एवं प्रधान आरक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया संबंधित इस कार्यवाही से ना सिर्फ जवानों के मनोबल में वृद्धि होगी बल्कि जवानों के बेहतर पुलिसिंग में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस दौरान रक्षित निरीक्षक के.देव राजू,सुबेदार रेवती वर्मा उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News