एसपी धमतरी स्वयं पहुंचे सुदूर ग्राम बेलर बाहरा, नक्सल सरेंडर नीति और मुख्यधारा से जुड़ने का दिया संदेश
धमतरी। पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग एवं सिविक एक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र थाना मेचका अंतर्गत ग्राम बेलर बाहरा में तीन दिवसीय ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। उक्त क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र के कुल 16 ग्रामों की 16 टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
क्रिकेट समापन समारोह को संबोधित करते हुए एसपी. धमतरी ने युवाओं से नक्सलवाद से दूरी बनाकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपराध एवं अपराधियों की समय पर सही सूचना पुलिस को देने की अपील की तथा युवाओं को पुलिस भर्ती एवं अग्निवीर योजना को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ग्राम बेलर बाहरा के दो युवकों के अग्निवीर एवं पुलिस आरक्षक में चयन होने पर उन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित भी किया गया। सभी की सक्रिय सहभागिता एवं उत्साह से कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत ऊर्जावान एवं सकारात्मक रहा, जिससे सामुदायिक पुलिसिंग की यह पहल और अधिक सशक्त हुई।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों का विवरण इस प्रकार है।
01. क्रिकेट क्लब बासीन
02. क्रिकेट क्लब बेलर बाहरा
03. क्रिकेट क्लब ठेनहीं
04. क्रिकेट क्लब आमाबहार
05. क्रिकेट क्लब मासुल खोई
06. क्रिकेट क्लब करखा
07. क्रिकेट क्लब मादागीरी
08. क्रिकेट क्लब मेचका
09. क्रिकेट क्लब खालगढ़
10. क्रिकेट क्लब अरसी कन्हार
11. क्रिकेट क्लब रिसगांव
12. क्रिकेट क्लब अर्जुनी
13. क्रिकेट क्लब तुमड़ी बहार
14. क्रिकेट क्लब दौड़ पंडरी पानी
15. क्रिकेट क्लब कसलोर
16. हाई स्कूल तुमड़ी बहार की टीम