पदोन्नत हुए ASI को एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने लगाया स्टार

Update: 2024-09-04 08:54 GMT

धमतरी dhamtari news। पुलिस मुख्यालय रायपुर से जारी आदेशानुसार आज पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने पदोन्नत हुए सहा.उप निरीक्षक रामकृष्ण साहू को स्टार लगाकर पद्दोन्नति दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा पदोन्नत हुए अधिकारी को सहा.उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पद्दोन्नत अपने पदीय कर्तव्यों को बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिये। chhattisgarh news

रामकृष्ण साहू उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाकर प्रसन्नचित एवं उत्साहित नजर आये इन्होंने पदोन्नति होने पर पुलिस कार्यालय में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी जाहिर की तथा सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने उन्हें पदोन्नति की बधाईयां भी दिये।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, उप पुलिस अधीक्षक नेहा पवार,उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव,मुख्य लिपिक एसआरसी लक्ष्मी ध्रुव,स्टेनो अखिलेश शुक्ला,डिगेश शर्मा ने पदोन्नत हुए अधिकारी को बधाईयां व शुभकामनाएं दिये।

Tags:    

Similar News

-->