गरीब मुस्लिम महिलाओं को रायपुर में भी सौगात ए मोदी किट वितरित

Update: 2025-03-28 12:04 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा एकात्म परिसर में “सौगात ए मोदी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गरीब मुस्लिम महिलाओं और बच्चों को कपड़े वितरित किए गए।

कार्यक्रम में शामिल अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि,कांग्रेस का टेंट चार स्तंभों पर टिका था। ST,SC और OBC पहले ही कांग्रेस को नकार दिए। अब देश का मुस्लिम भी मोदी और BJP की ओर है। कांग्रेस की सभी दुकानें अब बंद हो गई है।

वहीं इस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा मोदी का नारा है “एक भारत श्रेष्ठ भारत”। सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास,सबका प्रयास। विरोध करने वालों को सत्ता में आने का अवसर मिला है। विरोध करने वाले सत्ता में रहने के बाद भी कुछ नहीं किए। आज हम मतदाताओं के चहेते हो गए है।

Tags:    

Similar News