हाई टेंशन टावर में चढ़ गया ससुराल पहुंचे दामाद, जान देने की कोशिश की

छग

Update: 2022-09-20 11:48 GMT

भिलाई। पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचे युवक ने गुस्से में कुछ ऐसा काम कर लिया जिसकी आज पूरे शहर में चर्चा हो रही है। दरअसल पत्नी के ससुराल जाने से मना करने के बाद परेशान युवक ने जाने देने के लिए हाई टेंशन टावर में चढ़ गया। उसके इस हरकत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

 मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। जानकारी के अनुसार यह मामला भिलाई.3 थाना क्षेत्र के गनियारी गांव का है। युवक अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था लेकिन उसने मना कर दिया। बार-बार समझाइश के बाद जब पत्नी नहीं मानी तो युवक 75 फीट ऊंचे इलेक्ट्रिकल टावर पर चढ़ गया। वहीं वहां से कूदकर जान देने की कोशिश की।

इस दौरान युवक की हरकत देख लोगों में हड़कंप मच गया। काफी समझाइश के बाद भी युवक नहीं माना। वहीं पुलिस ने जब उसे समझाइश दी तो वह नीचे आया। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई थी। वहीं घंटों मशक्कत के बाद युवक की जान बच पाई।

Tags:    

Similar News