बिलासपुर। अपनी मां के दशगात्र के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। परिवार में दो मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है। यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक भेड़ीमुड़ा गांव का रहने वाला था और आज अपनी मां के दशगात्र कार्यक्रम के बाद तालाब में नहाने गया था।
इसी दौरान गहराई में चले गया और देखते ही देखते डूब गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने जब तक उसे पानी से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 10 दिन के अंदर परिवार में दो लोगों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिये jantaserishta . com पर।