संवेदनशील क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रहे सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण दल

छग

Update: 2023-04-20 17:59 GMT
कोण्डागांव। राज्य शासन के द्वारा नवीन योजनाओं के निर्माण एवं संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु कराये जा रहे छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य कोण्डागांव जिले में कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में तीव्र गति से कराया जा रहा है। जिसके लिए प्रगणकों द्वारा अथक प्रयास कर सर्वे कार्य को पूर्ण किया जा रहा है। जहां जिले के अतिसंवेदनशील एवं सीमावर्ती क्षेत्र में बसे तुमड़ीवाल ग्राम में भी सर्वेक्षण दल द्वारा घर-घर पहुंच कर सर्वे कार्य को पूर्ण किया है। जिसके लिए इस पहुंच विहीन ग्राम में सभी 05 पारों तक पहुंचने के लिए दल को जटिल भौगोलिक परिस्थितियों, नदी-नालों, पहाड़ों एवं कच्चे रास्तों से होकर गुजरना पड़ा जहां कई स्थानों पर कच्चे पुलियों के सहारे वे ग्राम में पहुंचे। जिससे उन्होने ग्राम के 167 पंजीबद्ध राशनकार्ड धारी एवं नवीन दस परिवारों का सर्वे पूर्ण किया। तुमड़ीवाल हेतु दो प्रगणक दलों को नियुक्त किया गया था।
जिसमें सुदन राम बघेल, सिंगरी मण्डावी, बालसिंह नुरेटी, बसंती कश्यप शामिल थे। दल के सदस्य सुदनराम बघेल ने बताया कि प्रगणक दल के चारों सदस्यों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से मिलकर इस पहुंचविहीन ग्राम में सर्वे का कार्य पूर्ण किया है। इसके लिए सभी पारों में ऐसे क्षेत्र जहां आवागमन कठिन है दल के सभी सदस्य मिलकर सर्वे हेतु जाया करते थे एवं कोई भी समस्या होने पर सुपरवाईजर एवं कंट्रोल रूम से लगातार सहायता सहायता प्राप्त हुई जिससे वे तीव्र गति से सर्वेक्षण कर पाये। ज्ञात हो कि इसी तरह जिले के अतिसंवेदनशील ग्रामों बेचा, हड़ेली, कोरमेल, पुंगारपाल, टेकापाल, उरंदाबेड़ा, बोकराबेड़ा, फुण्डेर, उमरादाह, तोड़ासी, कुएं इत्यादि में सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि कोण्डागांव जिले में सर्वे हेतु चिन्हित 1.28 लाख परिवारों में से 1.16 लाख परिवारों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सर्वे गति में कोण्डागांव पूरे राज्य में तृतीय एवं बस्तर संभाग में प्रथम स्थान पर है। कोण्डागांव में कुल 197 ग्रामों में सर्वेक्षण का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। है। इस कार्य के लिए जिले के 383 ग्राम पंचायतों के 576 ग्रामों के लिए 662 प्रगणक दलों का निर्माण किया गया है तथा 112 सुपरवाजरों की भी नियुक्ति की गयी है। जिसका परिणाम है कि 20 दिनों में 91.97 प्रतिशत सर्वे का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
Tags:    

Similar News

-->