रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना आज उन लोगों की जिंदगी में राहत बनकर आई है, जिन्हें सबसे ज़्यादा सहारे की जरूरत थी। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी है रायपुर शहर के गुढ़ियारी निवासी दुर्गेश निषाद की, जो दिव्यांग होते हुए भी आत्मनिर्भर जीवन जी रहे हैं।
दुर्गेश ई-रिक्शा चलाकर रोज़ी-रोटी कमाते हैं। वे बताते हैं कि "सरकार से मिलने वाली ₹500 की मासिक सहायता भले छोटी है लेकिन असरदार है। यह राशि मेरे लिए महज़ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि सम्मान से जीने की एक डोर है।"
मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का हृदय से धन्यवाद करता हूं। सरकार ने हमें न केवल सहायता दी है, बल्कि जीने का हौसला भी दिया है। दुर्गेश अन्य दिव्यांग साथियों से भी अपील करते हैं कि वे इस योजना का लाभ लें, क्योंकि यह योजना उनके जैसे सैकड़ों लोगों की ज़िंदगी बदल रही है।