आसमानी काल, मां और बेटी की मौत

छग

Update: 2026-07-03 05:22 GMT

बलरामपुर। जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. बिजली गिरने से मां और बेटी की मौत हो गई. घटना जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतरापारा का है. मृतकों की पहचान पतरापारा की रहने वाली मानती टेकाम (33 वर्ष) और उनकी बेटी कुमारी विमला टेकाम (14 वर्ष) के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक़, मानती टेकाम और बेटी कुमारी विमला खेत में काम करने गई थी. इसी बीच अचानक दोपहर लगभग 2:10 बजे मौसम बदल गया. गरज चमक के साथ तेज बारिश होने लगी. जिससे बचने के लिए दोनों पेड़ के नीचे खड़े हो गए. तभी बिजली पेड़ के पास गिरी और दोनों उसकी चपेट में आ गयी. जिससे उनकी मौके पर मौत हो गयी.

घटना की सूचना मिलते ही थाना राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. फिलहाल आगे की क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Tags:    

Similar News