रायपुर। कृषि विश्वविद्यालय, में “कृषि में ड्रोन के उपयोग” विषय पर सप्ताह भर का कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
तीन दिन प्रतिभागियों को कलश वेंचर्स के ट्रेनर्स ने ड्रोन के हार्डवेयर, कृषि में उपयोगिता और इसमें व्यवसाय खड़ा करने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कौशल प्रशिक्षण के चौथे, पांचवे एवं छठे दिन प्रतिभागियों ने ट्रेनर्स के मार्गदर्शन में ड्रोन उड़ाना सीखा। प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रतिभागियों का लिखित मूल्यांकन किया गया।
कार्यक्रम के समापन में कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. संजय शर्मा अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. आरती गुहे अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय , डॉ. विनय पांडेय अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय , डॉ. एस.एस. टूटेजा निदेशक विस्तार सेवाएं, विभिन्न विभागाध्यक्ष, प्लेसमेंट सेल के अधिकारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे। संपूर्ण प्रशिक्षण ट्रेनर सुभाशीष पटनायक, ने दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीतीश तिवारी, डॉ. रामा मोहन सावू एवं डॉ. शुभा बैनर्जी ने किया।