गौठान के पास मिला नरकंकाल, फैली सनसनी

छग

Update: 2023-03-31 14:58 GMT
मस्तुरी। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटचौरा के मैदान पारा गौठान के पास एक मानव खोपड़ी और पैर सहित शरीर के विभिन्न अवशेष मिलने से सनसनी फ़ैल गई है।अंदाजा लगाया जा रहा है की अवशेष 2,3 माह पुराना हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भटचौरा के मैदान पारा गौठान के पास एक अज्ञात इंसान का सर पैर और रीड हाथ की हड्डी मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. भटचौरा निवासी ओमप्रकाश लहरे पिता इतवारी लहरे उम्र 26 वर्ष जो पूरे परिवार के साथ 6 माह पूर्व गुजरात कमाने खाने गया हुआ था जो बीती रात को अपने घर वार्ड क्रं.8 ग्राम भटचौरा पहुंचा।
जिसने सुबह उठने के बाद घर के बगल में एक नर कंकाल का सर देखा जिसके बाद उन्होंने गांव के कोटवार एवं पंच लोगो को सूचना दी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने बताए हुए स्थान की बारीकी से खोजबीन की जिसके बाद 500 मीटर के एरिया में फैले मानव शरीर के अन्य हिस्से को बरामद किया गया। जिसमे अज्ञात मानव शरीर के सिर रीड की हड्डी,पैर की हड्डी समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों के अवशेषों को बरामद किया गया है। जिसको अब पचपेड़ी पुलिस फॉरेंसिक जांच में बिलासपुर भेजने की तैयारी कर रही है। फॉरेंसिक जांच में ही स्पष्ट हो पाएगा की मृतक आखिर में महिला थी या पुरुष और मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है और कब हुई है। फिलहाल पचपेड़ी पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।
पचपेड़ी थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज ने बताया कि मानव कंकाल तीन महीने से अधिक पुराना होने की आशंका है। इसे फोरेंसिंक जांच के लिए भेजा जाएगा। इसमें कंकाल महिला का है या पुरुष का इसकी पुष्टि होगी। इसके आधार पर गुम इंसान की जानकारी जुटाई जाएगी। आसपास के गांव में पूछताछ के दौरान तीन महीने के भीतर किसी के संदिग्ध रूप से गायब होने की जानकारी नहीं मिली है।
Tags:    

Similar News

-->