सिंधी काउंसिल ने लाखेनगर धर्मशाला में जरूरतमंद को कंबल बांटे

Update: 2025-12-14 10:40 GMT

रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा निशुल्क कंबल वितरण की आज से शुरुआत हुई पूज्य लाखेनगर पंचायत से अभियान शुरू किया गया सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया निःशुल्क कंबल स्व कांतादेवी जसवानी स्व राजेंद्र रामनानी स्व हरिराम सिदारा की स्मृति में वितरण किया जा रहा है।

संस्था का उद्देश्य ठंड में कोई भी जरूरतमंद बिना कम्बल न रहे बुजुर्ग एवम असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण किया जा रहा है जब कंबल वितरण किया गया बुजुर्गों ने दिल से आशीर्वाद दिया और कहा बहुत नेक कार्य आपकी सिंधी काउंसिल टीम के द्वारा किया जा रहा है।

इस अवसर पर सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ पार्षद अम्बर अग्रवाल दीपक कृपलानी लक्ष्मीचंद गुलवानी बालचंद असरानी बलराम मंधानी जय केशवानी आदर्श कलवानी विजय शर्मा हेमंत मेघानी आकाश बजाज रितेश वाधवा धनेश मटलानी मोहित जी उपस्थित थे। 





Tags:    

Similar News

null