फोटो वायरल करने की धमकी देकर एसआई ने महिला से किया दुष्कर्म, अपराध दर्ज

16 साल से कर रहा था महिला से दुष्कर्म

Update: 2021-08-30 03:37 GMT

Demo Pic

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने एसआइ के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपित एसआइ ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 16 साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी के बाद भी उसने रायपुर, बिलासपुर और रतनपुर क्षेत्र में उसे धमकी देकर संबंध बनाए। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। 

रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत की है। महिला ने बताया कि 16 साल पहले वह बाहर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान उसकी पहचान अजयकांत तिवारी से हुई। बाद में युवक आरक्षक बन गया। इस दौरान उसने अपनी वर्दी का रौब दिखाकर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। बाद में उसका चयन सब इंस्पेक्टर में हो गया।

इस बीच भी वह महिला को धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि युवक की शादी हो गई। वहीं, पीड़ित की भी दूसरी जगह शादी हो गई। इसक बाद भी वह वर्दी की रौब दिखाकर अलग-अलग जगहों में ले जाकर संबंध बनाता रहा। बार-बार की धमकियों से परेशान होकर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। इस पर पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ 294, 376, 376(2)(1), 324, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया। 
पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह बाहर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान उसकी पहचान अजयकांत से हुई थी। इसका फायदा उठाते हुए उसने संबंध बनाए। इसके बाद दोनों की शादी अलग-अलग जगह हो गई थी। इसके बाद भी वह वर्दी का रौब दिखाकर संबंध बनाता रहा।
Tags:    

Similar News