चीफ इंजीनियर व जिला समन्वयक पीएचई को शोकाज नोटिस जारी, कलेक्टर संजीव कुमार झा ने परफॉर्मेंस सुधारने के दिये निर्देश

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-02-01 16:49 GMT

सरगुजा: कलेक्टर संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को पीएचई विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक के जलजीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये गए।

कलेक्टर झा ने कहा कि सभी शासकीय विभागों में जलजीवन मिशन के कार्यों में धीमी प्रगति के लिए कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सरगुजा ओवर आल छत्तीसगढ़ में 27 वे पायदान में दिख रहा है। क्या हम अन्य जिलों से इतना पिछड़े हुए हैं। कलेक्टर ने धीमी प्रगति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को शो काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को स्कूल, आंगनबाड़ी, हेल्थसेन्टर, आश्रम शाला तथा अन्य शासकीय भवनों में रनिंग वाटर की व्यवस्था तत्काल करने के निर्देश दिये। सभी ब्लॉक में ऑनलाइन एन्ट्री का कार्य पूर्ण करें। प्रतिदिन की जानकारी ऑनलाइन अपलोड करें। कुछ लोगों के सैलरी की तकनीकी दिक्कत को तत्काल दूर करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिला सीईओ विनय कुमार लंगेह तथा पीएचई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Tags:    

Similar News