CG कांग्रेस को झटका, पार्टी की नेत्री और नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई पार्षद भाजपा में शामिल

बड़ी खबर

Update: 2021-08-21 01:51 GMT

गरियाबंद। राजिम में कांग्रेस की नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा जितेंद्र सोनकर ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर लिया है. उनके साथ कुछ पार्षदों ने भी भाजपा प्रवेश किया है. राजिम नगर पंचायत की अध्यक्ष के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है.

जानकारी के मुताबिक निर्दलीय चुनाव जीतकर कांग्रेस में प्रवेश होकर नगर पंचायत अध्यक्ष बनी रेखा जितेंद्र सोनकर पूर्व में भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं. लंबे वक्त तक भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में सक्रिय भूमिका में रही है. ऐसे में भाजपा में प्रवेश एक तरह से उनकी घर वापसी ही है.
नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा जितेंद्र सोनकर ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मुलाकात कर उनके समक्ष उनकी मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा. इस दौरान पूर्व भाजपा विधायक संतोष उपाध्याय, किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनकर मौजूद रहे.
नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ भाजपा प्रवेश करने वालों में वार्ड 10 के पार्षद टंकु सोनकर, पार्षद उत्तम निषाद, पार्षद पुष्पा गोस्वामी, युवा मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण पुष्पाखर शामिल हुए. वहीं राजिम नगर पंचायत की अध्यक्ष के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को एक बड़ा झटका जरूर लगा है.
Tags:    

Similar News