जय बस्तर,जय छत्तीसगढ़ कैप्शन के साथ बस्तर ओलंपिक का फोटो शेयर

Update: 2025-12-11 09:27 GMT

जगदलपुर। बस्तर ओलंपिक का आज शुभारंभ हुआ, सीएम साय ने अपने पोस्ट में लिखा, बस्तर चो पवित्र भूइं ने बस्तर ओलंपिक चो हरीक अउर खुबे हरीक के दखुक लाय आज एता इलेंसे। खेल, संस्कृति अउर जुवान बल चो ये जोड़ान नक्सलवाद ले मुक्त, शांतिपूर्ण अउर समृद्ध बस्तर चो उजर एतो दिन चो झलक आसे। जय बस्तर,जय छत्तीसगढ़।

इस संभाग स्तरीय आयोजन में बस्तर संभाग के कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर और कोंडागांव इन 7 जिलों के सैकड़ों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, बस्तर में सरेंडर किए नक्सली और नक्सल हिंसा पीड़ित परिवार के सदस्य भी बस्तर ओलिंपिक में हिस्सा लिए हैं।

अलग-अलग जिले के करीब 761 से ज्यादा सदस्य अलग-अलग खेल खेलेंगे। बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा कि, 7 जिलों की 7 टीमों के अलावा 8वीं टीम सरेंडर्ड नक्सली और नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों की होगी। इस 8वीं टीम का नाम 'नुआ बाट' है।

IG ने कहा कि, साल 2024 में खिलाड़ियों की संख्या लगभग 350 थी। लेकिन इस बार 'नुआ बाट' टीम में लगभग 761 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलिंपिक में इनके भाग लेने से इनका मनोबल बढ़ेगा।



Tags:    

Similar News

null