Raipur में SEX रैकेट का पर्दाफाश, 5 सेक्स वर्कर सहित 4 युवक गिरफ्तार

छग

Update: 2024-07-17 18:21 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी की पुलिस को सूचना मिली थी कि कौशल्या विहार इलाके में देहव्यापार के धंधे में कुछ लोग लिप्त हैं। पुलिस ने इस खबर के पुष्टि होने पर कौशल्या विहार के मिलन चौक के पास एक घर पर छापेमारी की। पुलिस ने पाया कि देहव्यापार को अंजाम देने वाली 4 युवतियां, एक महिला और 4 युवक पहले से मौजूद हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत मे ले लिया। बताया जा रहा हैं कि यह पूरी कार्रवाई एसएसपी के निर्देशन पर हुई है।



प्रयागराज में भी हुआ सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

प्रयागराज में नैनी पुलिस ने सेक्स रैकेट का का भंडाफोड़ किया है। सेक्स रैकेट की संचालिका महिला है जो नाबालिग लड़कियों से गंदा काम कराती थी। पुलिस ने महिला और मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पकड़ी गईं दो किशोरियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया है। पुलिस ने जरूरी विधिक कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार नैनी के बिनोवा नगर मुहल्ले में एक मकान में लंबे समय से देह व्यापार की खबरें मिल रही थीं।

पुलिस सही मौके की तलाश में थी। बताते हैं कि इस मकान में एक महिला मकान मालिक की मिलीभगत से देह व्यापार का धंधा करा रही थी। महिला नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर और पैसे का लालच देकर उनसे गंदा काम कराती थी। सोमवार शाम एक एनजीओ टीम नैनी थाना पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। नैनी पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए एनजीओ के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचकर मकान पर छापा मारा।


पुलिस को देखते ही चार युवक बाउंड्री की दीवार कूदकर वहां से भाग गए। पुलिस जब मकान के भीतर पहुंची तो वहां एक महिला और दो किशोरियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं। छानबीन में कमरे से काफी आपत्तिजनक सामान पुलिस को मिला। पुलिस ने मकान मालिक, उक्त महिला और दो किशोरियों को पकड़ लिया। इन सभी को थाना लाया गया। नैनी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना है कि पकड़ी गई महिला नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराती थी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में साफ हुआ है।

महिला अलग-अलग जगहों से नाबालिग लड़कियों को नैनी लाती थी और फिर उनसे गंदा काम कराती थी। पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि इस धंधे में उसे मोटी रकम मिलती थी। मामले में पुलिस ने सेक्स रैकेट संचालिका महिला और मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों के खिलाफ पास्को एक्ट, अनैतिक देह व्यापार अधिनियम सहित कई धाराओं पर मुकदमा हुआ है। वहीं दोनों नाबालिग लड़कियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
Tags:    

Similar News

-->