सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छग

Update: 2026-03-13 09:27 GMT

कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से "सजग कोरबा" अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग की। पुलिस ने इमली डुग्गू, सीतामढ़ी, संजय नगर और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रात के समय बाइक से सघन पेट्रोलिंग की। इस दौरान अवैध रूप से शराब बेचने वाले कुल 10 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें इमली डुग्गू निवासी लक्ष्मी नारायण (42) और संजय नगर, चांपा निवासी गौतम दास (19) शामिल हैं। वहीं, सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर 36 (च) पुलिस एक्ट के तहत इमली डुग्गू निवासी रामेश्वर साहू और सीतामढ़ी निवासी भूपेंद्र पटेल के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत अवैध रूप से शराब बेचने वाले 10 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। इनमें इमलीडुग्गू क्षेत्र के निवासी विजय कुमार, हिदायत खान, रमेश देवांगन, अशोक यादव, मुनाराम साहू, मुरारी मेनचे, गंगू राम, रामू राम, विष्णु कुमार और जितेंद्र यादव शामिल हैं।

Tags:    

Similar News

null