रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक शख्स की लाश खारुन नदी में तैरती हुई मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है।

यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान चंगोराभाटा निवासी उमेन्द्र देवांगन (53) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उमेन्द्र 18 अगस्त को बिना किसी को कुछ बताए निकला था। परिजनों ने डीडी नगर थाने में उसकी गुमसुदी की शिकायत भी दर्ज कराई थी।
इस दौरान उसकी लाश आज खारुन नदी में तैरती हुई मिली, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
Tags: