वरिष्ठ पत्रकार शिव राजपूत का निधन, CM साय ने जताया दुःख

Update: 2025-08-19 07:20 GMT

रायपुर। सीएम साय ने वरिष्ठ पत्रकार शिव राजपूत के निधन पर शोक जताया है, X पोस्ट में उन्होंने लिखा, रायगढ़ की धरती, केलो नदी और पर्यावरण संरक्षण के लिये अपना जीवन समर्पित करने वाले वरिष्ठ पत्रकार शिव राजपूत जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

उन्होंने केलो नदी को माँ मान कर उनके संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। पर्यावरण, पुरातत्व और संस्कृति के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय और प्रेरणादायी रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

Tags:    

Similar News

null