वृद्धाश्रम में मनाया गया वृद्धजन दिवस, बुजुर्गो का कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Update: 2025-12-17 11:39 GMT

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा मंगलवार को श्री वाटिका वृध्दाश्रम बलौदाबाजार में वृध्दजन दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर बुजुर्गो का चिकित्सकों द्वारा बी.पी. शुगर एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक्तानुसारं वृध्दजनों को सहायक उपकरण छड़ी प्रदाय किया गया।

तत्पश्चात वृध्दाश्रम के अन्तःवासी को जिले के प्रसिध्द सिध्देश्वर मंदिर पलारी में का भ्रमण कराया गया। साथ ही साथ उक्त स्थल में मनोरंजनात्मक कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष पलारी सविता यादव, उपसंचालक समाज कल्याण सिनीवाली गोयल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News

null