रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रताप पोयाम का निधन हो गया, उनके निधन पर मंत्री नेताम ने दुःख जताया और X पोस्ट में लिखा, कोण्डागांव जिले के माकड़ी निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रताप पोयाम के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
पोयाम का समर्पण एवं संगठन के प्रति निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी। उनका जाना संगठन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। माँ महामाया से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवारजनों को यह असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।