आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक लाल रामकुमार सिंह का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक

सेवानिवृत्त वरिष्ठ एनाउंसर लाल राम कुमार सिंह का निधन

Update: 2020-12-27 08:18 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़/ रायपुर: आकाशवाणी के सेवानिवृत्त वरिष्ठ एनाउंसर लाल राम कुमार सिंह का निधन हो गया है। बीती रात खैरागढ़ में उनका निधन हुआ, वे 84 वर्ष के थे। लाल राम कुमार सिंह 1971 से 1995 तक आकाशवाणी रायपुर में उद्घोषक के पद पर कार्यरत रहे। उनका अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को दोपहर 12 बजे खैरागढ़ में किया जाएगा।

लाल रामकुमार सिंह आकाशवाणी के जाने माने उद्घोषक थे। वह खैरागढ़ राजपरिवार से ताल्लुक रखते थे। लाल रामकुमार सिंह बीते लंबे समय से बीमार थे। लाल रामकुमार सिंह अविवाहित थे।
लाल राम कुमार सिंह की आवाज आकाशवाणी की पहचान थी, वे निजी जीवन में भी बेहद मृदुभाषी और सरल स्वभाव के थे। राजपरिवार से संबंध होने और आकाशवाणी जैसे प्रतिष्ठान में कार्यरत होने के बावजूद उनमें कभी भी किसी प्रकार का अहंकार नहीं रहा। वे अपने से छोटे या बड़े सभी का समान रुप से सम्मान करते थे। लाल रामकुमार सिंह के निधन से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।


Tags:    

Similar News

-->