जप्त वाहन पुलिस कस्टडी से चोरी, मालिक और चालक गिरफ्तार

छग

Update: 2026-04-14 18:33 GMT
Raipur. रायपुर। रायपुर में यातायात पुलिस द्वारा जप्त किए गए वाहन को पुलिस कस्टडी से चोरी करने के मामले का थाना गंज पुलिस ने खुलासा करते हुए वाहन मालिक और चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई डीसीपी सेंट्रल जोन, रायपुर कमिश्नरेट के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 अप्रैल 2026 को वाहन क्रमांक CG12BH3683 को यातायात थाना फाफाडीह क्षेत्र में प्रतिबंधित मार्ग और समय में प्रवेश करने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 115/184 के तहत कार्रवाई करते हुए जब्त किया गया था। वाहन को यातायात थाना फाफाडीह के सामने खड़ा किया गया था।
इसके बाद 09-10 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि उक्त जप्त वाहन को अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस कस्टडी से चोरी कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना गंज पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और वाहन तथा आरोपियों की तलाश में टीम लगाई। जांच के दौरान पुलिस ने वाहन मालिक सुभाष साहू को पूछताछ के लिए थाना बुलाया। पूछताछ में उसने वाहन चालक तुलेश्वर साहू को बुलवाया। चालक से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वाहन को रांवाभाठा क्षेत्र के पास खड़ा किया गया था।
पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान से वाहन को बरामद कर लिया और गवाहों की मौजूदगी में विधिवत अपने कब्जे में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें 14 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में तुलेश्वर साहू उर्फ जुगल साहू (22 वर्ष), निवासी गतौरी बजरंग चौक, थाना कोनी, जिला बिलासपुर तथा सुभाष साहू उर्फ राजू (36 वर्ष), निवासी ढेंगुर नाला कोहड़िया, थाना CSB, जिला कोरबा शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि जब्त वाहन को कस्टडी से हटाकर चोरी करने जैसी गंभीर लापरवाही और आपराधिक कृत्य को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
Tags:    

Similar News