जब्त गांजा का नष्टीकरण कल

Update: 2022-07-07 09:53 GMT
गरियाबंद। एन.डी.पी.ए एक्ट के अंतर्गत जप्तशुदा गांजा के नष्टीकरण हेतु गठित आबकारी विभाग की समिति द्वारा गांजा नष्टीकरण हेतु 08 जुलाई 2022 की तिथि नियत की गई है। माननीय न्यायालय रायपुर (एन.डी.पी.एस.) द्वारा निराकृत प्रकरणों में जप्त गांजा के नष्टीकरण के लिए ग्राम पंचायत मजरकट्टा में स्थित पैरी नदी पानी टंकी के पास खसरा न.2 में स्थित ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तावित शासकीय भूमि का चयन किया गया है। चयनित स्थल पर समिति के सदस्यों के समक्ष नष्टीकरण की कार्यवाही विभागीय अमले द्वारा 8 जुलाई को समक्ष पंचनामा की जायेगी।
Tags:    

Similar News