छत्तीसगढ़ में पकड़ाया समुद्री गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार

छग

Update: 2026-04-04 15:35 GMT
जनता से रिश्ता की खबर का असर, हमारी खबर सच निकली
छत्तीसगढ़ में अब आने लगा समुद्री गांजा, जनता से रिश्ता ने किया था खुलासा
रायपुर की सड़कों से होकर निकलता है करोड़ों का गांजा

Durg. दुर्ग। दुर्ग जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 2 किलो गांजा और 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है। यह पहली बार है जब प्रदेश में हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई हुई है। हाइड्रोपोनिक गांजा हाई
टीएचसी
वाला अधिक नशीला मादक पदार्थ माना जाता है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोरसी रोड स्थित बीज विकास निगम के पास, रुआबांधा भिलाई क्षेत्र में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ की बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से लगभग 2 किलो सामान्य गांजा और 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा चिलम और रोलिंग पेपर भी जब्त किए गए। आरोपी विक्रम साहु और यश विश्वकर्मा, भिलाई के रहने वाले हैं।


थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 155/2026 के तहत धारा 20(ख), 27(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब मादक पदार्थ के स्रोत और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी हुई है। हाइड्रोपोनिक गांजा उगाने की प्रक्रिया में मिट्टी का उपयोग नहीं किया जाता, बल्कि पौधों को पोषक तत्व सोल्यूशन और पानी के माध्यम से उगाया जाता है। इस तकनीक से कम समय और कम पानी के उपयोग में अधिक पैदावार होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हाइड्रोपोनिक तकनीक लैब आधारित तकनीकों की तुलना में भी अधिक प्रभावशाली मानी जाती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाइड्रोपोनिक गांजा अधिक नशीला होने के कारण तस्करों के लिए यह मुनाफा बढ़ाने का जरिया बन गया था। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई का संदेश गया है। अधिकारियों ने कहा कि इस कार्रवाई के बाद जिले में अवैध मादक पदार्थों की निगरानी और बढ़ाई जाएगी। पुलिस लगातार ऐसे मामलों पर नजर बनाए रखेगी और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
Tags:    

Similar News