एसडीएम से पूछताछ जारी, ग्रामीण हत्याकांड में नए खुलासे जल्द

Update: 2026-03-31 12:23 GMT

बलरामपुर। जिले के कुसमी थाना के हँसपुर मे ग्रामीण की हत्या के मामले में पहले से जेल में बंद आरोपी एसडीएम करुण डहरिया को अब पुलिस ने न्यायिक रिमांड खत्म होने के बाद 43वें दिन पुलिस रिमांड पर ले लिया है। आरोपी एसडीएम ने 15 फरवरी 2026 को हँसपुर गाँव मे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध माइनिंग के शक मे ग्रामीण की पीट पीटकर हत्या कर दिया था।

एसडीएम ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अवैध माइनिंग के शक में हंसपुर गांव में तीन ग्रामीणों के साथ मारपीट की थी। इस घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एसडीएम को गिरफ्तार कर लिया था। करीब 42 दिनों तक न्यायिक रिमांड पर रहने के बाद अब पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक यह पुलिस रिमांड बेहद गोपनीय तरीके से की जा रही है और इस दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल सभी की नजरें इस पूछताछ पर टिकी हैं, जिससे मामले के और भी पहलुओं से पर्दा उठ सकता है।

Tags:    

Similar News