एसडीएम-तहसीलदार ने चंगाई सभा करने की दी थी अनुमति, दोनों का ट्रांसफर

छग

Update: 2025-06-18 11:40 GMT

बलरामपुर। जिले के राजपुर में हाल ही में हुए कथित धर्मांतरण विवाद के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। आरोपों के घेरे में आए राजपुर के एसडीएम और तहसीलदार का अब तबादला कर दिया गया है। मामला उस समय गरमाया जब चंगाई सभा के आयोजन की अनुमति प्रशासन द्वारा दिए जाने को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

हिंदू संगठनों ने इस मामले में राजपुर के एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर और तहसीलदार पूनम रश्मि तिग्गा पर धर्मांतरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद अब प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर को जिला कार्यालय बलरामपुर में स्थानांतरित किया गया है, जबकि तहसीलदार पूनम रश्मि तिग्गा को कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ किया गया है। वहीं, संयुक्त कलेक्टर देवेंद्र कुमार प्रधान को राजपुर का अतिरिक्त एसडीएम बनाया गया है और नायब तहसीलदार नरेन्द्र कुमार कंवर को प्रभारी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Tags:    

Similar News

null