रायपुर: उत्कल विप्र महिला समाज द्वारा गीतांजलि नगर स्थित गार्डन में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महिलाओं के लिए विभिन्न मजेदार गेम्स और प्रतियोगिता रखा गया था। जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और बहुत सारे ईनाम भी जीते। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सावन क्वीन की प्रतियोगिता भी रखी गई थी। जिसमें रंजिता पाणिग्रही और काजल सत्पथी संयुक्त रूप से विजेता रही। बरसते बारिश और मज़ेदार खाने के साथ सभी महिलाओं ने बहुत उत्साह से सहभागिता दिखाई।
मुख्य अतिथि के रूप में भाड़ा नियंत्रक प्राधिकरण जज विश्वदिनी पांडे उपस्थित रही। कार्यक्रम में समाज की अध्यक्ष निवेदिता मिश्रा, सचिव सौम्या गुरु कार्यक्रम प्रभारी ममता पंडा के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन डॉ प्रीति सतपथी द्वारा किया गया।
Tags: