सरयूपारीण ब्राह्मण समाज ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

छग

Update: 2024-05-11 13:13 GMT
कांकेर। छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राह्मण समाज जिला कांकेर ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास एवं उमंग से पूजा अर्चना कर मनाया। कार्यक्रम समाज के संरक्षक सेवानिवृत प्राचार्य बहादुर लाल तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा के अध्यक्षता तथा शिवकुमार शुक्ला रवि किरणधर शर्मा श्रीमती देहुती तिवारी, श्रीमती सुमन शर्मा के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय ब्राह्मण समाज भवन में अक्षय तृतीया की संध्या 5 बजे भगवान परशुराम की पूजा अर्चना से हुआ। मंचस्थ अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर सामूहिक आरती की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बहादुर लाल तिवारी एवं अध्यक्षता कर रहे अनिल शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला जिसमे उनके अवतरण एवं चिरंजीवी होने संबंधी जानकारी प्रदान की। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती रानी शर्मा द्वारा भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र पर रचित काव्य का पठन श्रीमती आराधना शर्मा के द्वारा किया गया। प्रसाद एवं स्वाल्पाहार वितरण के पश्चात आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष टिंकेश्वर तिवारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामावतार शर्मा ने किया । अंत में समाज के दिवंगत सदस्यों जिसमें प्रमुख रूप से संरक्षक पवन कुमार शर्मा ,पूर्व अध्यक्ष मनहरण कृष्ण शर्मा, पधुमन प्रसाद शर्मा, सुशील शर्मा श्रीमती रुक्मणी तिवारी विनोद तिवारी कुमारी पांडे वैदेही शर्मा, शकुन मिश्रा, रमेश कुमार शर्मा अरुण शर्मा ,कमलेश मिश्रा के प्रति उनकी आत्मा की शांति हेतु सभी सदस्यों द्वारा मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सह सचिव अजय तिवारी युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनूप शर्मा महिला प्रकोष्ठ की सचिव श्रीमती सुनीता तिवारी ,हरीश शर्मा आलोक शर्मा आशुतोष शर्मा, नितिन शर्मा निशांत शर्मा ,गजेन्द्र तिवारी जितेंद्र शर्मा सुशील तिवारी समीर मिश्रा लोकेश तिवारी प्रकाश तिवारी , सुनील पांडे महेंद्र शर्मा डॉ कमल अवस्थी कृष्णा तिवारी सौरभ मणी मिश्रा, हुकुमचंद दुबे उत्पला शर्मा हेमलता शर्मा सुनीता तिवारी माया तिवारी स्वर्णलता तिवारी सुनीता शर्मा मंजू दीवान प्रियंका शर्मा शिखा शर्मा स्मिता शर्मा मंजू शर्मा रेखा तिवारी जया मिश्रा प्रियंका पप्पी तिवारी सरला शर्मा मीना शर्मा गायत्री दुबे मनोज दुबे आदित्य तिवारी पप्पू दुबे आस्था तिवारी अंकिता तिवारी दिशा तिवारी सुमेधा शर्मा पं लोकभिराम दुबे अविनाश शर्मा उमंग तिवारी प्रशांत शर्मा सहित विशाल संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
Tags:    

Similar News