रायपुर। लूट की घटना को अंजाम देने वाले 4 लड़के गिरफ्तार किए गए है, उज्जवल मण्डल ने सरस्वती नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 05.06.2026 को अपने एक्टिवा में अपने साथी बबला दीप के साथ पंडरी से भिलाई जाने के लिए निकले थे कि गाडी में पेट्रोल नही होने से अपनी एक्टिवा में पेट्रोल डलवाने के लिए सुयश हास्पिटल के पास जा रहे थे कि लगभग रात 09.15 बजे पेट्रोल पंप के पहले मेन रोड पर मैदान से कुछ लडके निकल कर आए और प्रार्थी की गाडी को रोक दिए तथा दोनों को चाकू दिखाकर डराकर मैदान के अंदर ले जाकर जो सामान रखे हो उसे बाहर निकालो कहते हुये प्रार्थी व उसके साथी के पर्स में रखें नगदी रकम कुल 2300 रूपये एवं प्रार्थी का पेन कार्ड को लूट कर फरार हो गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 116/26 धारा 310(2) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी व उसके साथी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीव्ही फुटेजों का सूक्ष्म विश्लेषण कर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही प्रकरण में मुखबिर सक्रिय किया गया। तकनीकी विश्लेषण सहित अन्य माध्यमों से लगातार अज्ञात आारोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।
इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत 04 बालको को चिन्हांकित कर पकड़कर पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। विधि के साथ संघर्षरत 04 बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *लूट की नगदी रकम 570 रूपये, पेन कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू* जप्त कर सभी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत एक बालक फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
गिरफ्तार आरोपी
विधि के साथ संघर्षरत 4 बालक