आरक्षक की हत्या की कोशिश की रेत माफियाओं ने

Update: 2026-06-23 11:04 GMT

सरगुजा। रायपुर खनिज विभाग की फ्लाइंग स्क्वायड टीम द्वारा पकड़ी गई रेत से भरी टीपर को कलेक्टोरेट ले जा रहे खनिज विभाग के आरक्षक के साथ गांधी चौक में मारपीट कर रेत माफियाओं ने टीपर लेकर फरार हो गए। घटना शनिवार रात की है। पुलिस ने आरोपित लड्डन खान, ड्राइवर सोनू, खलासी समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

कोरिया जिले में रेत तस्करी के विवाद में भाजपा नेता समेत तीन की हत्या और दो पर जानलेवा हमले के बाद रायपुर की खनिज विभाग की फ्लाइंग स्क्वायड टीम संभाग में अवैध रेत परिवहन व खनन की जांच कर रही है। कोरिया, एमसीबी और सूरजपुर जिलों में ड्रोन कैमरे के जरिए अवैध उत्खनन और भंडारण की जांच चल रही है।

सोमवार की रात राज्य स्तरीय टीम ने अंबिकापुर की ओर आ रही रेत से भरी चार टीपरों को पकड़ा। टीम ने टीपरों के नंबर नोट कर खनिज विभाग के आरक्षक तारकेश्वर वर्मा को एक टीपर में बैठाकर सभी वाहनों को कलेक्टोरेट परिसर में खड़ा करने भेजा। चारों टीपर जब गांधी चौक पहुंचे, तभी रेत कारोबार से जुड़े लड्डन खान और उसके साथियों ने गाड़ियों को रोक लिया। युवकों ने एक टीपर ले जाने की कोशिश की। आरक्षक तारकेश्वर वर्मा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और रेत से भरी टीपर लेकर भाग निकले। तीन टीपरों को कलेक्टोरेट में खड़ा कराया गया।

Tags:    

Similar News