Raipur. रायपुर। टिकरापारा थाना पुलिस ने आपरेशन के तहत नशीली प्रतिबंधित मनः प्रभावी पदार्थों की बिक्री करने वाले 19 वर्षीय आरोपी समीर साहू उर्फ सैम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से कुल 71 टैबलेट्स जप्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 13,680 रूपये बताई गई है। घटना की जानकारी मुखबीर के माध्यम से मिली। मुखबीर ने बताया कि आरोपी कमल विहार सेक्टर 05, शिव मंदिर के पास नशीले टैबलेट्स लेकर ग्राहक तलाश रहा था। सूचना मिलने पर आरक्षक और हमराह स्टाफ मौके पर पहुंचे और आरोपी की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम समीर साहू उर्फ सैम पिता विजय साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी सुदामा नगर टिकरापारा रायपुर बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास एक काले रंग के प्लास्टिक के झिल्ली में रखी नशीली टैबलेट्स बरामद हुई। इनमें NRX Nitrazepam Tablets IP Nitrosun-10 और Spasmo-proxywon plus NRX (dicyclomine hydrochloride, tramadol hydrochloride, Acetaminophen) शामिल थे। आरोपी ने बताया कि वह इन्हें बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने बरामद सामग्री को गवाहों के समक्ष खोलकर पहचान कराया। NRX Nitrazepam Tablets की एक टेबलेट का वजन 0.55 ग्राम था, जबकि स्ट्रीप सहित 19 टेबलेट का कुल वजन 13.97 ग्राम था। Spasmo-proxywon plus की एक टेबलेट 0.61 ग्राम की थी, और स्ट्रीप सहित 52 टैबलेट का कुल वजन 40.66 ग्राम था। सभी टैबलेट्स की कुल कीमत लगभग 13,680 रूपये मानी गई। आरोपी से बिक्री रकम के रूप में 430 रूपये भी जब्त किए गए।
तौली गई सामग्री को डिजिटल तराजू के माध्यम से मापा गया और पंचनामा तैयार किया गया। सभी कार्रवाई गवाहों के सामने और विधिवत प्रक्रिया के अनुसार की गई। आरोपी को धारा 22(ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की गई। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री रोकने के उद्देश्य से की गई। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की टीम ने विशेष अभियान चलाकर इस तरह के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने का संदेश दिया है। अधिकारीयों ने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस सतर्क रहेगी और समय पर कार्रवाई करती रहेगी। इस कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र धनगर, आरक्षक क्रमांक 1761 अरुण ध्रुव, आरक्षक क्रमांक 1222 विवेक यादव, आरक्षक क्रमांक 2516 नंदलाल अग्रहरी, आरक्षक क्रमांक 18 मोतीराम साहू सहित अन्य हमराह स्टाफ और गवाहों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों ने जनता से अपील की कि किसी भी नशीली पदार्थों की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से बचाया जा सके।