जिला बदर आरोपी सागर ढीमर रंगे हाथ चाकू लहराते गिरफ्तार

छग

Update: 2026-01-22 18:02 GMT
Dhamtari. धमतरी। जिला बदर और आदतन अपराधी सागर ढीमर उर्फ विक्की गिड्डी को धमतरी पुलिस ने रंगे हाथ चाकू लहराते गिरफ्तार किया। आरोपी बिना अनुमति जिले में प्रवेश कर आमजन में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, धारा 223 बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 15, 25 और 27 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। एसपी धमतरी के निर्देशानुसार जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने जिला बदर आरोपी सागर ढीमर के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने हाथ में धारदार काले रंग का चाकू लेकर मकई चौक के पास सेन समाज भवन के पीछे राहगीरों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा था।


सूचना पाते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर गवाहों की मौजूदगी में उसे पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि जिला दंडाधिकारी धमतरी के आदेशानुसार उसे जिले में प्रवेश की कोई वैध अनुमति नहीं थी। आरोपी के कब्जे से 01 धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 एवं आर्म्स एक्ट का उल्लंघन पाया गया। पुलिस ने अप.क्र. 28/2026 धारा 223 बीएनएस,
छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा
अधिनियम 1990 की धारा 15, 25, 27 तथा आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। आरोपी सागर ढीमर उर्फ विक्की गिड्डी पिता गंगाधर ढीमर, उम्र 23 वर्ष, निवासी नयापारा वार्ड, धमतरी, पूर्व से आदतन अपराधी है। इसके खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में मारपीट, लूट, जानलेवा हमला और हत्या सहित कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं।

प्रमुख आपराधिक रिकॉर्ड इस प्रकार हैं:
अप.क्र. 506/2018 – धारा 294, 323, 506, 34 भादवि
अप.क्र. 495/2020 एवं 505/2020 – धारा 394 भादवि
अप.क्र. 143/2022 – धारा 294, 324 भादवि
अप.क्र. 196/2022 – धारा 302, 147, 149 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट
अप.क्र. 168/2024 – धारा 294, 323, 506 भादवि
अप.क्र. 353/2023 – धारा 294, 323, 506, 34 भादवि

एसपी धमतरी के अनुसार जिले में अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कोई भी अपराधी, चाहे वह जिला बदर हो या आदतन अपराधी, धमतरी में शांति भंग करने का प्रयास करे, उसे कानूनी रूप से दंडित किया जाएगा। इस कार्रवाई से आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है और पुलिस की सतर्कता स्पष्ट हुई है।
Tags:    

Similar News