सचिन तेंदुलकर पहुंचे जगदलपुर

Update: 2026-04-22 08:02 GMT

जगदलपुर। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज (22 अप्रैल) छत्तीसगढ़ दौरे पर है। वे प्राइवेट जेट से अपने परिवार के साथ जगदलपुर पहुंच चुके हैं। यहां से वे सीधे दंतेवाड़ा के छिंदनार जाएंगे, जहां आदिवासी बच्चों और खेल में रुचि रखने वाले बच्चों से मुलाकात करेंगे।

इनके साथ वे क्रिकेट भी खेलेंगे। कार्यक्रम के लिए स्कूली बच्चे सुबह 9 बजे से पहुंच गए हैं। आरोप है कि भीषण गर्मी में बच्चों को अलग-अलग गांव से ठुसकर कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।

टीचर ने बताया कि एक बस में 100 से ज्यादा बच्चों को बैठाकर लाया गया। जबकि बस 50 सीटर है। दंतेवाड़ा जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर ने कहा कि, स्कूली बच्चों को सचिन तेंदुलकर के कार्यक्रम में लाया जा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि इतनी भीषण गर्मी में लंबी दूरी तय करवा कर बस में ठूंस-ठूंसकर क्यों ला रहे? तो उन्होंने कहा कि मैं एक VC में हूं बाद में बात करता हूं।


Tags:    

Similar News

null