ओरछा गौठान में रूलर इंडस्ट्रीयल पार्क, मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वर्चुवल शुभारंभ

छग

Update: 2023-03-19 17:47 GMT
नारायणपुर। राज्य शासन द्वारा ग्राम सुराज के सपने को साकार करने की दिशा में प्रयास किये जा रहे है और इसके लिए गौठानों में मल्टीएक्टिविटीज केन्द्रों की स्थापना भी की जा रही है। इन केन्द्रों के माध्यम से ग्रामीणों की विशेष तौर पर महिला स्व सहायता समूहों को रोजगार मूलक गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। जिले में इसके लिए रूलर इंडस्ट्रीयल पार्क (रीपा) की स्थापना की जा रही है और आगामी 25 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इसका वर्चुवल शुभारंभ करेंगे। इसके लिए कलेक्टर अजीत वसन्त ने रविवार को जिले के ओरछा में स्थापित रूलर इंडस्ट्रीयल पार्क के निर्माण कार्य का अवलोकन किया।
इस दौरान एसपी पुष्कर शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव, ओरछा एसडीएम प्रदीप वैद्य सहित सचिव एवं सरपंच उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि इस रूलर इंडस्ट्रीयल पार्क (रीपा) का कार्य शीघ्र पूरा करें। बताया गया कि यह मल्टीएक्टिविटीज केन्द्र विशेष रूप से वनोपज आधारित होगा। इससे अबूझमाड़ के दूर दराज के क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों और महिलाओं की माली हालत में बदलाव आयेगा और उनका जीवन स्तर बढ़ेगा। ओरछा में कुरकुरे, झाड़ू निर्माण, सहित अन्य वनोपज आधारित गतिविधियां भी संपन्न कराई जाएगी। इस योजना से रोजगार का रास्ता निकलेगा। रीपा के माध्यम से गांव की महिलाएं और महिला समूह आत्मनिर्भर होंगे।
Tags:    

Similar News