रुद्री पुलिस ने गांजा बेचने वाले को पकड़ा

Update: 2025-08-23 12:00 GMT

धमतरी। रूद्री पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ एक और सफलता मिली है। रूद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कैलाशपति नगर अटल आवास रूद्री निवासी एक व्यक्ति अपने घर में बिक्री हेतु गांजा छिपाकर रखा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए रूद्री पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। गवाहों के समक्ष कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने पास गांजा रखना स्वीकार किया।

पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से - एक लाल रंग का टीन डिब्बा,जिसके अंदर एक सफेद रंग का प्लास्टिक थैला में रखा हुआ कुल 01 किलो 158 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 10,000/-रूपये ) बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 33/25, धारा 20(बी),29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आरोपी नाम – नरेंद्र धृतलहरे पिता – स्व. रामरतन धृतलहरे उम्र – 32 वर्ष पता – कैलाशपति नगर अटल आवास, थाना रूद्री, जिला धमतरी (छ.ग.)


Tags:    

Similar News

null