रायपुर:- आजाद चौक थाना इलाके के मोमिनपारा में एक मकान में आधी रात छापा मारकर 24 जुआरियों को पुलिस ने जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापे में 10 लाख 10 हज़ार 280 रुपये नगदी और 23 नग मोबाइल जब्त की है। पुलिस ने कहा है की मामले की जाँच जारी है और आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।