रायपुर। रायपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 20 रामकृष्ण परमहंस कॉलोनी में भारी विवाद का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया में विवाद का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मिली जानकारी के अनुसार एक महिला के घर में आज सुबह किसी ने सड़ा अंडा फेंक दिया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष द्वारा घर की सफाई करने के दौरान अंडा फेकने वालो के खिलाफ अपने ही बेटे से बात कर रही थी. इस दौरान घर के सामने रहने वाली महिला ने अपने घर में खड़े होकर पीड़ित महिला के साथ गाली-गलौज किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
जनता से रिश्ता इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है ये वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से हमे प्राप्त हुआ है।